Friday, 19 June 2015

भारतीय फ़ूड सेफ्टी मेकेनिज्म- भाग 1

एक लोकल फ़ूड कम्पनी एक दूसरी काफी बड़ी नामी गिरामी फ़ूड ब्रांड (MNC) के लिए थर्ड पार्टी की तरह काम करती थी. माने देशी कम्पनी MNC के लिए फ़ूड बना कर उसको सप्लाई करती थी. काफी सारे फ़ूड प्रोडक्ट्स के बीच में एक था onion powder. पैकिंग साइज था 17 kg का LDPE+HDPE बैग यानि अपनी देशी भाषा में पन्नी + कट्टा...... लोकल कम्पनी dehydrated onion खरीद करती थी महाराष्ट्र से. फिर उसको थोड़ा process कर के, और उसका पाउडर बना के MNC को सप्लाई करती थी. देशी कम्पनी जो dehydrated प्याज लेती थी उसमे 3 तरह के ग्रेड मिलते थे. a, b और c. A सबसे अच्छा क्वालिटी का 22 rs / kg और C सबसे घटिया क्वालिटी का सड़ा हुआ 5 rs / kg के भाव से. लोकल कम्पनी बाकायदा अपने स्टाफ को पहले MNC में उनका सिस्टम देखने समझने के लिए ट्रेनिंग के नाम पर भेजती थी. इसी ट्रेनिंग की आड़ में पता चला की MNC जब देशी कम्पनी से आये हुए माल की क्वालिटी चेक के लिए सैंपलिंग करती है तो उनके पास एक सैंपलिंग स्पून होती है. अब वो सैंपलिंग स्पून standardized थी सो उसके change होने का चांस ही नहीं था. उस spoon की लम्बाई इतनी कम थी की वो 17 kg के बैग में मुश्किल से ऊपर के 2 या 4 kg तक ही पहुंच पाती थी. एक बार सैंपल क्वालिटी से पास हो जाये तो फिर आगे का प्रोसेस सिस्टम ऐसा था कहीं कुछ पकड़ा ही नहीं जाये. बस यहीं से cost saving का idea generate हुआ. आदेश दिया गया की 17 kg के बैग में निचे 10 kg c ग्रेड के प्याज का पाउडर और उसके ऊपर 7 kg में a ग्रेड का पाउडर मिलाया जाये. आईडिया चल निकला. दिन दुगनी रात चुगनी बरकत होती गयी. वर्षों से अब भी उस कम्पनी में MNC को onion powder भेजने का वही सिलसिला चला आ रहा है. सुना है एक आध बार चोरी पकड़ी भी गयी पर भारतीय तरीके से कुछ ले देकर मामला रफा दफा करवा दिया गया.... कृपया अब ये न पूछें की onion powder से बनता क्या है?
ताकि सनद रहे - ये वही फ़ूड MNC है जो अपनी क्वालिटी चेक करने के method को वर्ल्ड का सबसे best method मानती है. भारतीय लोगों के चोरी करने के तरीके को पकड़ सके ऐसी कोई मशीन अभी तक बनी नहीं........ साहब यहाँ कमीशनखोरी के आगे जान की बाजी लगती है.

No comments:

Post a Comment