Friday, 26 September 2014

देश की साफ सफाई


15 अगस्त के दिन मोदी जी का भाषण सुना। आप लोगों ने भी सुना होगा। मोदी जी बोले की देश को साफ करना है। साफ सफाई इतनी होनी चाहिये की दुनिया देखे। 2019 तक देश को एकदम साफ सुथरा बनाना है। कई कॉर्पोरेट्स से भी बोला की भाई आप लोग भी मदद करो। लोगों से हाथ उठवा कर पूछा की आप लोग इस अभियान मे मेरा साथ देंगे की नहीं? सब ने बड़े जोश से बोला हाँ जी। देंगे साथ। साथ ना देने का तो सवाल ही नहीं। क्यूं ना देंगे भला। तो साहब सब लोग मान गये। खैर, प्रोग्राम खत्म हुआ। अपने पीछे गंदगी के ढेर छोड़ गये थे लोग। जूस ओर ड्रिंक्स के खाली पॅकेट्स, पानी की बोत्तलें, चिप्स के पॅकेट्स, अखबर और भी काफी कचरा। क्या किया जाये इन लोगों का? पिछले 10 साल से हॉस्टल मे रह रहा हूँ। पहले पढ़ते तब भी और अब जॉब करते हैं तब भी हॉस्टल ही मिला हुआ है। जहां काम करते हैं वो जगह दुबई मे है। किन्तु लोग सब अपने भारतीय ही हैं। टॉप मॅनेज्मेंट को छोड़ कर। दूसरी बात ये की काम करने वालों की औसत उम्र 34 साल है। कुछ के तो बच्चे ही मेरे जितने हो गये हैं। सब एंप्लायीस को प्रतिदिन हाइजिन एंड क्लीनिंग की ट्रैनिंग दी जाती है सो अलग। लेकिन जनाब इन सब बातों का असर हो कैसे। भारतीय जो ठहरे हम। जब तक अपने देश की जी भर के बेइज्जती ना करवा दे खुदा कसम चैन नहीं मिलता। बाकी सब तो छोड़ दीजिये, सुबह टूथब्रश या शेव करने के बाद जो वॉशबेसिन को गंदा करते हैं वो तक साफ नहीं करते। कहते हैं की अगर हम साफ कर देंगे तो जिसकी सफाई की ड्यूटी है वो क्या करेगा। टाय्लेट का फ्लश तक ऑन करने की जहमत नहीं उठाते हैं। आप बात करते हो। मोदी जी की हिम्मत कैसे हुई साफ सफाई की बात करने की हमसे। अगर करना है तो खुद से करो। हमे तो बस साफ चाहिये सब। सफाई सरकार का काम है बस। इतनी उम्र हो गयी है। अब तक साफ नहीं किया तो अब कैसे कर सकते। अगर हम रेलवे स्टेशन को साफ रखेंगे तो फिर सफाई वाला क्या करेगा भला। या तो उसकी नौकरी चली जायेगी या वो बिल्कुल निकम्मा हो जायेगा। ना जी साहब ना। एशा काम हमसे तो बिल्कुल ना होगा। हमने तो अपने बच्चो को भी यही सिखाया है। जो जिसका काम है वो उसको ही करना चाहिये। मोदी जी होते कोन हैं हमारे बच्चों को बोलने वाले की मदद करो सफाई में? और हाँ एक बात और, मोदी जी ने बोला है की 2019 तक भारत को क्लीन करना है। अगर नहीं कर पाये तो इन से बड़ा फेकू कोई नहीं और बता देना की अगर सफाई नहीं हुई तो अगली बार वोट मांगने ना आ जाएं। पता नहीं कोन मती मारी गयी थी जो उँ मोदीवा की बातों मे आकर हाँ बोल दिये ऐसे काम को।

No comments:

Post a Comment