मदारी खेल दिखा रहा है। बंदर को नचा रहा है। चारों तरफ
भीड़ खड़ी है। लोग ताली बजा रहे हैं। भरे बाजार लड़की तीन बंदरों को नचा रही है। अपनी
और अपने पिता की इज्जत बचाने के लिये। मेरठ मे। तमाशबीन अपना मनोरंजन कर रहे हैं। खेल
के बीच मे लोग सिक्के उछाल रहे हैं। मदारी की टोकरी की तरफ। यहाँ भी लोग अपने
अपने स्मार्टफोन का जलवा दिखाने मे वयस्त हैं। कैमेरों का फलॅश पड रहा है। बेहतरीन
पिक्चर के लिये। मदारी एक साथ तीन बंदरों को जाने फिर दोबारा कब नचाएगा, इसलिये वीडियो
भी बन रही है। आधे घंटे की कडी मेहनत के बाद खेल खत्म हुआ। कुछ लोग निराश। इतनी जल्दी
खत्म!! अभी तो ठीक से मनोरंजन भी नहीं हुआ। कंजूस लोगों ने ताली बजाई। मदारी का
हौंसला बढाने के लिये। पर जेब से फूटी कौडी नहीं निकली। कुछ ने यहाँ भी हुआँ हुआँ की
खेल खत्म होने के बाद। दोनो ने अपने पसीने पोंछे और अपने अपने घर को हो लिये। चलते
फिरते मुर्दों से और उम्मीद भी क्या करें। आधुनिकता ने मर्दानगी को कब खत्म कर दिया
पता ही नही चला।!!??
No comments:
Post a Comment