अपने यहाँ दरअसल क्या होता है की बच्चे जब पढ़ते हैं तब उनको ये नहीं पता होता की बड़े होकर क्या करना है। जैसे की क्या पढ़ाई करनी है। कहाँ से करनी है। करियर कैसे बनाना है। वैगरह वैगरह। इस सब के बीच अगर आपको कोई ऐसा बच्चा मिल जाये जो नर्सरी मे ही बता दे की उसको बड़ा होकर IAS बनना है तो कैसा लगेगा? और वो बच्चा अगर नर्सरी मे ही आपको IAS की तैयारी करता भी दिख जाये तो यकीन मानिये आपके पास शब्द नहीं होंगे बोलने के लिये। चलिये आपको ऐसे ही एक नर्सरी के बच्चे से मिलवाते हैं जो IAS की तैयारी कर रहा है। कल आप लोगो ने एक फोटो बहोत देखी होगी TV, अखबारों मे। केजरीवाल जी अपनी धर्मपत्नी से चिपके हुए। ये ही वो तैयारी है जो 2019 मे काम आयेगी। 2019 मे भी मुद्दों का अभाव होने वाला है। तब ये फोटो फिर से फिजाओं मे तैरेगी। ये देखो कितनी इज्जत करता है अपनी औरत की। कैसे दुनिया के सामने उसको क्रेडिट देता है। और एक वो मोदी है जो ......... हाय हाय। मोदी हाय हाय। जशोदा बेन को न्याय दो हाय हाय।
No comments:
Post a Comment