Friday, 10 April 2015

लश्कर-ए ‪#‎मिडिया


आज सुबह की एक खबर - प्रधानमंत्री के कहने पर तम्बाकू उत्पादों पर चेतावनी वाला चित्र 80% तक बढाने पर सरकार विचार कर रही है। अब इस खबर पर लश्कर-ए ‪#‎मिडिया‬ का विषलेशन देखिये। ज्यों के त्यों शब्द - "सरकर ने लिया निर्णय। अब बिडी सिगरेट के पैकेट पर चेतावनी का चित्र 80% तक होगा। आयें जाने इसका क्या असर होगा। एक अनुमान के मुताबिक ऐसा करने से बिडी पिने वालों की संख्या मे भारी कमी आ सकती है। बिडी मुख्यत तेलंगना मे बनायी जाती है। जहाँ 2 से 5 लाख परिवार बिडी बनाने के करोबार मे लगे हुए हैं। जिस से इनकी रोजी रोटी चलती है। अगर बिडी की माँग मे कमी आई तो इन 5 लाख परिवारों के भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। इन गरीबों के पास जीवन यापन का कोई साधन नहीं बचेगा। ये देखिये इनके छोटे छोटे बच्चे हैं। ये स्कूल नहीं जाते क्यूंकी स्कूल की फीस तो दुर इनको 2 समय की रोटी मिल जाये वही काफी है। पर अब लगता है सरकार ने इनके हिस्से की वो 2 वक्त की रोटी छीनने का भी फैसला कर लिया है। आखिर कोन सुनेगा इनकी फरियाद।" 
conclusion ...... अब जल्दी ही 5 लाख परिवार भूख से तडप तडप कर मर जायेंगे। त्राहिमाम त्राहिमाम। 
और आखिर मे एक सवाल - ये इतना बड़ा भय का माहौल कोन और क्यूँ बना रहा है? ये मिडिया की मानसिकता है या साजिश?

No comments:

Post a Comment