Friday, 10 April 2015

1 April - Happy Delhi Diwas

हमारे हरियाणा मे एक कहावत खूब कही जाती है। घणी सयानी दो बार पोवै अर फेर भी भूखी सोवै। इसके शुरू होने के पीछे की कहानी तो हमे नहीं पता पर सब लोग मतलब बखूबी समझते हैं। आज वो कोन है जो दो बार रोटी बनाने के बावजूद भूखा सो रहा है बताने की जरूरत नहीं। मैने पहले भी लिखा था The Bomb has exploded ..... दिल्ली वालों छोटे सर जी ने कल घोषणा की है की झुग्गियों की चारदीवारी करने का काम शुरू किया जायेगा। मतलब अब जहां एक झुगी बस्ती है वहां एक महीने बाद दो भी हो सकती हैं। कोई झुगी बस्ती तोड़ी नहीं जायेगी, बल्कि permanent की जायेगी। इसलिये जिसको जहाँ जगह दिखे जम जाओ भाइयों। कटवा लो अपने अपने नाम के प्लॉट दिल्ली मे। दूसरी बात - अभी अभी ज्ञान प्राप्त हुआ है की 2 साल बाद नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं। इसलिये 2 साल तक ये कूडे वाला ड्रामा अब यूँही चलेगा। ताकि BJP पर इल्जाम लगा कर निगम के चुनाव भी जीते जा सकें।
क्या सोचा था.......सरदार खुश होगा........इनाम देगा.......? दिल्ली वालों कूडेयुक्त, बदबूदार सड़कें और झुगियों का शहर मुबारक हो। और हाँ Happy Delhi Diwas ....

No comments:

Post a Comment