एक किताब का वाक्य याद आ गया। आप भी सुनिये।
It is a Jungle out there. और जंगल बड़ा बेरहम होता है. यहाँ अगर तुम मर गये तो इसके जिम्मेदार तुम खुद होगे. तुम्हारे मरने के बाद तुम्हारी मौत की समीक्षा दूसरे लोग करेंगे।
कल सुना दिल्ली मे फिर से रेप हो गया। लड़की ने क्या पहना था, क्या खाया या पिया था और कितने बजे निकली थी। इस सबकी समीक्षा करने के लिये अब हमारे तुम्हारे जैसे दूसरे लोग हैं। जंगल नहीं बदलेगा। ये सदियों से ऐसे ही चला आ रहा है। अगर तुम इसको बदल सकते हो तो हम तुम्हारे साथ हैं। किन्तु पहले खुद से शुरुआत करो। पहले इतना तो बदल जाओ की खुद को सुरक्षित रख सको। रोहतक वाली लड़कियां सही थी या गलत पता नहीं। किन्तु कुछ सीखो उनसे। सुन लो लड़कियों जिस दिन तुम सुरक्षित हो गयी उस दिन जंगल के बाकी जानवर असुरक्षित हो जायेंगे। अगर कमजोर हो तो तुम्हे जिम जाने से किसने रोका है? जूडो कराटे – मार्शल आर्ट सीखने से किसने रोका है? यहाँ कोई बचाने नहीं आयेगा। You have to survive in Jungle. यहाँ अगर तुम मर गये तो इसके जिम्मेदार तुम खुद होगे। It is a Jungle out there. और जंगल बड़ा बेरहम होता है।
No comments:
Post a Comment