आज बॉस की नज़रों से बच कर जब झांका इस साल के अतीत मे तो पाया की जिंदगी के बाकी साधारण सालों की तरह ही एक और साल आज इतिहास बन चला। कई देर तक इस साल की खट्टी मीठी यादें शरीर के उपर वाले माले मे तैरती रहीं। Thank You 2014। आप कब पंख लगा कर उड़ गये पता ही नहीं चला। आपने आज फिर अहसास करा दिया की टाइम कभी रुकने के लिये किसी की दलील नहीं सुनता। आपका और हमारा साथ काफी अच्छा रहा। शुक्रिया। अब आपका कलेन्डैर आज रात को आग सेंकने के काम आयेगा।
सभी साथियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
No comments:
Post a Comment